अकबर-बीरबल के किस्से

अकबर-बीरबल के किस्से-

एक दिन बाद्शाह अकबर ने कागज़ पर पैन्सिल् से एक लम्बी लकीर खीची और
बीरबल को बुला कर कहा- बीरबल न तो यह लकीर घटाई जाए और न ही मिटाई जाए लेकिन छोटी हो जाए ?
बीरबल ने फौरन उस लकीर के नीचे एक दुसरी लकीर पैंसिल से बडी खीच दी ।
यह देखिए जहांपनाह !
बीरबल बोले- अब आप की लाकीर इस से छोटी हो गयी।
बादशाह यह देखकर खुश हुए और मन ही मन उन की अकल की दाद देने लगे।

टिप्पणियाँ